Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्व विधायिका ने किया छठ मैया की पूजा

SV News

नैनी, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। क्षेत्र के गंगा और यमुना के घाटों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। दोपहर बाद से ही घाटों पर व्रती महिलाएं पहुंचने लगी थीं। पूरा घाट खचाखच भरा था। घाटों पर विधि विधान से महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भगवान सूर्य की आराधना की।

SV News

इसी क्रम में मेजा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा अर्चना किया। श्रीमती नीलम करवरिया ने नैनी के अरैल घाट पर यमुना नदी के तट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा अर्चना किया। पूजा के दौरान सैकड़ों महिलाएं पूजा अर्चना में जुटी रही।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad