Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

पंचतत्व में विलीन हुए सहारा श्री, अंतिम यात्रा में अखिलेश यादव सहित मौजूद रहे ये वीआईपी

SV News

लखनऊ (राजेश सिंह)। सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय पंचतत्व में विलीन हो गए। लखनऊ के भैंसाकुंड में परिजनों व उनके करीबी मित्रों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर व प्रमोद तिवारी सहित कई राजनीतिक व फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। अंतिम यात्रा में सहारा के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उनके पार्थिव शरीर को प्रणाम कर विदाई दी। सुब्रत राय के पोते हिमांक ने मुखाग्नि दी। बेटों के न आने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में सहारा के कर्मचारी शामिल हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad