Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कुंभ की सड़कों में भ्रष्टाचार, तीन अवर अभियंताओं पर गिरी गाज

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। महाकुंभ की तैयारियों के बीच शनिवार को सड़कों के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप में कुंभ मेला डिवीजन के तीन अवर अभियंताओं के निलंबन की संस्तुति कर दी गई। इन सड़कों के निर्माण में मानक और गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप है। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट तलब की थी। शासन की सख्ती के बाद कार्रवाई की गई।
शासन से सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत बीते जून महीने में सोरांव की सपा विधायक गीता शास्त्री के लेटर पैड से की थी। जांच शुरू हुई। लेकिन, फाइल बीच में अटक गई। इस बीच 16.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 10.50 किमी लंबी झूंसी -गारापुर मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गड़बड़ी पाई थी। थर्ड पार्टी से जांच कराने के साथ ही पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को उन्होंने चेतावनी भी दी थी।
इसी तरह 10.50 किमी लंबे बड़गांव बागी -मऊआइमा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में भी गड़बड़ी की कई बार शिकायतें की गईं। इस सड़क की लागत 23.26 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सात किमी लंबे अगरापट्टी-मुबारकपुर संपर्क मार्ग में भी मानक की अनदेखी की शिकायत की गई थी। मामला जब लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद की जानकारी में आया तब उन्होंने अफसरों से रिपोर्ट तलब कर ली। प्रमुख सचिव के निर्देश पर मुख्य अभियंता विजय कन्नौजिया ने शनिवार को अवर अभियंता सुमित सिंह, दीपक कुमार और निर्भय तिवारी को निलंबित करने की संस्तुति कर दी।
कहा जा रहा है कि गड़बड़ी का यह मामला तो सिर्फ नमूना भर है। 14 और सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। अगर जांच कराई गई तो आठ से अधिक सहायक अभियंताओं के साथ ही अवर अभियंता पर कार्रवाई हो सकती है।

विधायक गीता शास्त्री बोलीं- मेरे नकली पैड और जाली हस्ताक्षर से की गई अभियंताओं की शिकायत

कार्रवाई सोरांव की सपा विधायक गीता शास्त्री की शिकायत पर हुई है। फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल ने भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, अब गीता पासी किसी शिकायत से इन्कार कर रही हैं।
विधायक ने बताया कि किसी ने उनके नकली पैड पर जाली हस्ताक्षर कर शिकायत की है। उन्होंने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी के अलावा मुख्य अभियंता और कुंभ मेला डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीके सिंह को मेल और पत्र के जरिए इस बात की जानकारी दी। विधायक का कहना है कि इनके पैड पर जिस पत्रांक संख्या के आधार पर शिकायत की गई है, उस पत्रांक संख्या से उन्होंने एक कैंसर रोगी की मदद के लिए पत्र लिखा था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad