Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

क्षत्रिय ही नहीं पूरे सनातन का गौरव हैं रीना एन सिंह: वीरेंद्र सिंह "टेवां"

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट, "भगवान श्री कृष्ण लला विराजमान" की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट मे पैरवी कर रही रीना एन सिंह को अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रीना एन सिंह जी न सिर्फ क्षत्रिय समाज बल्कि पूरे के पूरे सनातन समाज की गौरव हैं,
उन्होने पूरे क्षत्रिय समाज की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा विवाद मामले में पैरवी करने आई रीना एन सिंह का बुके देकर स्वागत किया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे समाज की ऐसी विदुषी रीना एन सिंह जी की सनातन धर्म की रक्षा हेतु तत्परता को देखकर हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि रीना एन सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर एक किताब "योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर" लिखी है जिसमें उनके द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व उनके सरकार की कार्यशैली पर लिखे गए हिंदी और अंग्रेजी के तमाम सारे लेखों का संकलन किया गया है। इस किताब में देश के कई मुख्यमंत्रियों,राज्यपालों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों, मंत्रियों और कई बड़ी हस्तियों के शुभकामना संदेश छपे हैं। उनके लेख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर अकाउंट से शेयर होते रहते हैं। रीना सिंह श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में हिंदुओं का पक्ष रखने के लिए आती रहती हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह के साथ विजय सिंह, एडवोकेट अनिल कुमार सिंह विसेन, अंशुमान सिंह,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ सोमवंशी, डॉक्टर आदित्य प्रताप सिंह, मयंक प्रताप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad