Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा बार के चुनाव में 18 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)

बार एसोसिएशन मेजा सत्र 2024 के चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी  अपना भाग्य आजमाएंगे। दो दिन तक चले नामांकन के पहले दिन 20 और दूसरे दिन 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जिसमें कुछ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। शनिवार को नाम वापसी के बाद अब 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए देवानंद सिंह, हरिशंकर मिश्र, श्रीकांत तिवारी, मंत्री पद से अतुल वैभव द्विवेदी, मनोज कुमार शुक्ल, संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार पाण्डेय, उमाशंकर पाठक, दिवाकर तिवारी, उपमंत्री पद हेतु अतुल कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार यादव और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु  कुल 7 प्रत्याशी मैदान में है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र मधुप और सचिव आशुतोष पांडेय ने बताया कि कोषाध्यक्ष के लिए विमल कांत शुक्ल, पुस्तकालयाध्यक्ष संतोष कुमार भारतीय और आय व्यय निरीक्षक के लिए राकेश कुमार बिंद निर्विरोध निर्वाचित हुए।उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित किए जायेंगे। इसी के बाद मेजा तहसील में चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad