Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। बैठक में विद्युत विभाग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, निवेश मित्र पोर्टल सहित अन्य सम्बंधित विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने बैंको में लम्बित मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बंधित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एलडीएम को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत प्रगति बढ़ाने तथा लगातार फीडबैक लेते रहने के निर्देश दिए है।
राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर के भूमि को राजस्व अभिलेखों में उद्योग विभाग के नाम से अंकित न होने तथा अवैध अतिक्रमण से सम्बंधित विषय के सम्बंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फूलपुर एवं उपायुक्त उद्योग को समन्वय बनाते हुए प्रकरण को निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। राजकीय औद्योगिक आस्थान फूलपुर में औद्योगिक आस्थान को आवंटित भूखण्डों पर ईकाई स्थापित न करने के कारण उसके निरस्तीकरण से सम्बंधित बिंदु पर सम्बंधित उद्यमियों के द्वारा और समय दिए जाने के अनुरोध किए जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित उद्यमियों को पुनः दिए गए समय के अंदर उद्यम स्थापित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद समय नहीं बढ़ाया जायेगा।
उद्यमियों के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नैनी में नालियों की सफाई, जल निकासी और विद्युत ट्रिपिंग, पोल सिफ्टििंग, सड़कों के किनारे पेड़ों की छटाई सहित अन्य समस्यायें बताये जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाये। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, उद्योग बंधु व्यापार मण्डल से मुरारी लाल अग्रवाल, नटवर लाल तथा उद्यमीगण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad