Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस्राइल ने दी बधाई, राजदूत का हिंदी में पोस्ट-राम के दर्शन के लिए उत्साहित

 

sv news

नई दिल्ली। दुनियाभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। भारत में मौजूद इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर के दर्शन करने के लिए खासा उत्साहित हूं। 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महज चंद घण्टे ही बचे हैं। दुनियाभर के लोगों में खासा उत्साह है। अमेरिका, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है। अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए अमेरिका में व्यवस्थाएं की गई है। इसी बीच, भारत में मौजूद इस्राइली दूतावास के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

भारत के इस्राइली राजदूत नाओर गिलोन ने हिंदी में पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसरपर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह दुनियाभर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए उत्साहित हूं। रुराममंदिरप्राणप्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

मैं अयोध्या में रुराममंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं; यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।

जय श्री राम के नारे से गूंज उठी अयोध्या

गौरतलब है कि भारत समेत विदेश में भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खासा उत्साह है। पीएम मोदी ने अपने कई कार्यक्रमों में लोगों से आज के दिन रामज्योति दीपक जलाने का आह्वान किया था। अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं से पटी पड़ी हुई है। अयोध्या में रात से ही सड़कों पर कार्यक्रम में शामिल होने की होड़ मची हुई है। रविवार से अयोध्या में तमाम आध्यात्मिक गुरु, राजनेताओं, अभिनेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। अयोध्या नगरी पूरी तरह से राममय हो गई है। सड़कों पर भक्त भजन कीर्तन कर रहे हैं, साथ ही सुंदरकाण्ड, रामचरित मानस का आयोजन हो रहा है। हर चौराहे, नुक्कड़ जय श्री राम के नारे से गूंज उठा है। 


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad