Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में फिर हुई झमाझम बारिश, ठंड एवं शीतलहर से कांपे लोग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। दो दिनों की अंतराल के बाद शुक्रवार को शहर में फिर झमाझम बारिश हुई। बुधवार को बारिश के बाद दो दिनों तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए हैं। ठंड और शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब अचानक काले बादलों के घने अंधेरे के बीच आधे घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों और गलियों में कीचड़ भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। शुक्रवार को भी पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहा। दिन में धुंध और दृश्यता कम होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को जमकर बरसात से ठंड और बढ़ गई है। पूरे दिन लोगों को गलन और धुंध का सामना करना पड़ा। सुबह से कोहरे की चादर ने पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। लोग ठिठुरते रहे। दिन का तापमान 18.2 दर्ज किया गया। रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रात में पारा 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान इविवि के डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठ रही नम हवाओं और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के आपस में टकराने से यूपी और मध्य प्रदेश में ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, शनिवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। साथ ही आने वाले तीन दिनों के अंदर कोहरे से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। 

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad