Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका की रहने वाली एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका के जीजा ने बताया कि कंचन शर्मा (42) का पति अमित कुमार शर्मा से किसी बात को लेकर रात में विवाद हो गया था। इसके बाद अमित बाहर से खाना लाने चला गया। बेटा ऊपर के कमरे में पढ़ने चला गया। थोड़ी देर बाद बेटे के मोबाइल पर फोन की घंटी बजी। नीचे आकर देखा तो कंचन ने फांसी लगा ली थी। इससे परिवार में खलबली मच गई। नीचे उतारकर उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad