Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संदिग्ध हाल में लापता हुए एलआईसी अधिकारी, नए यमुना पुल पर लावारिस मिली कार व मोबाइल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस में रहने वाले एलआईसी के विकास अधिकारी विमल तिवारी (58) संदिग्ध हाल में लापता हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक 19 जनवरी की रात 10 बजे वह घर से निकले और फिर नहीं लौटे। रात 10 बजे उनकी कार व मोबाइल फोन नए यमुना ब्रिज पर लावारिस हाल में मिला। परिजनों ने सूचना दी तो कीडगंज पुलिस पहुंची और घंटों जांच पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कीडगंज थाना प्रभारी दीपा सिंह ने बताया कि गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अन्य माध्यमों से उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर उनकी पत्नी, दो बेटियां व सहकर्मी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad