Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे पहुंचा, आज भी नहीं हुए सूर्य के दर्शन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर में पिछले चार दिनों से सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन में रुक-रुककर बारिश के बाद शाम को झमाझम बरसात हुई। शनिवार को भी दिन भर गलन और ठंड रही। शहर के ऊपर कोहरे का साया है। दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे हैं। धूप न होने के कारण गलन तेज हो गई है। जगह-जगह लोग अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।स्थिति यह रही कि दिन का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
सर्दी, गलन और कोहरे की मार झेल रही संगम नगरी में पिछले तीन दिनों से बादलों का डेरा लगा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धुंध बनी रही। शुक्रवार को हुई बारिश का असर शनिवार को भी दिखा। सड़कों पर कीचड़ फैलने के कारण राहगीरों को सबसे अधिक समस्या उठानी पड़ी। सड़क पर फिसलन बढ़ने के कारण कई लोग सड़क पर गिरते नजर आए।
शनिवार को प्रयागराज में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा लुढ़ककर 8.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके कारण रात के साथ ही दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस हुई। उधर शाम होते ही बाजारों से रौनक गायब होने लगी। लोग भी अपने कार्यालयों से समय से पहले निकलने की जुगत में दिखाई पड़े। सबसे अधिक परेशानी यात्रा के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर जाने वालों को हुई। जहां उन्हें लंबे समय तक बसों और ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad