Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कारागार मंत्री ने नैनी सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण, कैदियों को वितरित किए कंबल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। अपनों से बेगाने हो चुके बंदियों से मिलने के लिए रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी में जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पहुंचे। जेल गेट परिसर में बंदी रक्षक ने उन्हें सलामी दी। वह यहां पर जेल में सजा काट रहे बंदियों को कंबल और सुंदरकांड की प्रति बांटने आए थे। साथ ही उन्होंने निर्मार्णाधीन जिला जेल का भी निरीक्षण किया। अपने कार्यक्रम के दौरान जेल मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि ठंड को देखते हुए वह बंदियों को कंबल वितरण करने आए हैं। साथी वह अन बंदियों से भी संवाद करेंगे, जिनके परिजन उनसे मिलने नहीं आया करते। कंबल वितरण के साथ थी मंत्री के आगमन पर जेल परिसर के अंदर बंदियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। उन्होंने बंदियों के बीच सुंदरकांड की प्रतियाँ भी बांटी। साथ ही महिला जेल में बंद महिला बंदी और उनके बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया। इसके बाद उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। बताया कि जल्द ही केंद्रीय कारागार नैनी बंदियों को जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad