प्रयागराज (राजेश सिंह)। नए यमुना पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा गया है। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के बक्शी बाजार निवासी मिराज (35) पुत्र अलाउद्दीन ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। कूदने के तुरंत बाद पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हरकत में आए ईगल 24 व 25 के जवानों ने पानी में कूदकर और युवक को बाहर निकाल लिया। नाका चौकी प्रभारी आलोक रंजन ने बताया कि युवक को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।