मेजा,प्रयागराज। (पवन तिवारी)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को विकास खंड मांडा के प्रेमा रिसॉर्ट गेस्ट हाउस बभनी हेठार में मेजा तहसील के मेजा,मांडा और उरुवा तीनों ब्लॉकों का एक साथ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें 48 जोड़ों ने सात फेरे के साथ सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसमें खाईं। भाजपा नेता योगेश शुक्ला व प्रधान संघ अध्यक्ष मांडा राजमणि द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आचार्य गुलाब पांडेय व फूलचंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 48 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए सात फेरे लिए। जिसमें मेजा से 21,उरुवा से 7 और मांडा से 20 जोड़े शामिल हुए। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह ने वर- वधू को आशीर्वचन देते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल से देश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है। सरकार ने अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसके लिए कई लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन,मिशन शक्ति आदि के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता गोरक्षा जिला प्रभारी प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्रा, बीडीओ मेजा सरिता सिंह,एडीओ(समाज) मेजा - उरुवा सुशांतु पांडेय,मांडा रवि प्रकाश यादव, सीडीपीओ उरुवा अर्चना सिंह ,रमाशंकर पाण्डेय ,अवधेश दुबे,मांडवी शरण दुबे, अखिलेश सिंह, सुजीत केसरी, भगवान दास कुशवाहा और अखिलेश तिवारी, दीपू दूबे, अंचल सोनकर, थानाध्यक्ष मांडा वैभव सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।