Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा जिला महामंत्री डाँ. विजय शंकर शुक्ल पंचतत्व में विलीन

 

sv news

रविवार को पड़ा था दिल का दौरा, शुक्रवार देर रात्रि केजीएमयू में ली अंतिम सांस 

प्रयागराज (राजेश शुक्ल)। जनसंघ के जमाने से  भाजपा और संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले भाजपा प्रयागराज यमुनापार के वरिष्ठ जिला महामंत्री व जिला कार्यालय प्रभारी डाँ.विजय शंकर शुक्ल (69) की केजीएमयू लारी लखनऊ में शुक्रवार को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की जिला महामंत्री का पिछले रविवार को दिल का दौरा पड़ा था। जिनका उपचार स्वारूपरानी हास्पिटल प्रयागराज में चल रहा था। शुक्रवार को सुबह डाक्टरों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दिया था इसके बाद परिजन केजीएमयू लारी लखनऊ ले गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात्रि लगभग 11:30 अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा नेता के निधन की खबर फैलते ही भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शनिवार को सोमेश्वर महादेव घाट अरैल पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे कमल शुक्ला ने मुखाग्नि दी। जिला महामंत्री अपने पीछे पत्नी वंदना शुक्ला, बड़े भाई प्यारे लाल शुक्ला, छोटे भाई सूर्यकांत शुक्ला, पुत्र विमल शुक्ला, कमल शुक्ला पुत्री ज्योत्सना और पूजा के साथ पूरा भरा परिवार छोड़ गए हैं। 

अंतिम संस्कार में जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, शिवदत्त पटेल, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, क्षेत्रीय पदाधिकारी अश्विन सिंह पटेल, रमाकांत विश्वकर्मा, समीर मिश्र, सांसद प्रतिनिधि संत प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डाँ.संगम मिश्र, योगेश शुक्ला, डाँ.भगवत पांडेय, लालमणि तिवारी, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ला, कमलेश त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, कृष्ण दास गुप्ता, आईटी प्रमुख शतीश विश्वकर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख करछना कमलेश द्धिवेदी, ब्लाक प्रमुख मेजा प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, अरूण सिंह, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, नन्द कुमार त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, अशोक मिश्र, विनय शुक्ला, विकास चन्द्र शुक्ला, दीपक केसरवानी, दिवाकर त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ला, अखिलेश सिंह पटेल, जगत शुक्ला, दिनेश प्रजापति, धर्मराज पाल, संतोष सिंह, मिथिलेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में काशी क्षेत्र, जिला, मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी अंतिम दर्शन हेतु मौजूद रहें। चारों तरफ़ उनके समर्पण, कर्तव्य निष्ठा, सहनशक्ति की चर्चा सभी कार्यकर्ताओं की जुबान पर रही। सभी शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते दिखे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad