Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख रुपए के स्मैक के साथ महिला सरगना समेत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में लंबे समय से चल रहे ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 50 लाख की स्मैक के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य पांच साथी भागने में फरार हो गए। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। 
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने धूमनगंज इलाके में छापा मारकर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने स्मैक तस्कर गिरोह की सरगना बेबी फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के पांच सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। गिरफ्तार महिला सरगना के कब्जे से 50 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद की गई है। यह स्मैक बिहार के मोहनिया जिले से लाई जाती थी। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad