Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

SV News

मेजा, प्रयागराज। (श्रीकान्त यादव/विमल पाण्डेय)। मेजा के छतवा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मायके वालों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत छतवा गांव निवासी राजकुमार की पत्नी खुशबू (22) बुधवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर सिरसा पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक गौरव यादव पुलिस टीम के साथ पंहुचे और उसके मायके वालों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका खुशबू का मायका मेजा थाना क्षेत्र के उसकी जरार गांव में है। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad