मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के द्वारा सपा पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें मेजा के लखनपुर गांव निवासी नितेश तिवारी को सपा युवजन सभा यमुनापार का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नितेश तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझ जैसे सामान्य परिवार के नौजवान को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष नामित कर समाजवादी पार्टी ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि मैं कोई इकलौता नौजवान नहीं हूं जिसको समाजवादी पार्टी ने स्थापित करने का प्रयास किया है। हम जैसे तमाम हजारों नौजवान इसका उदाहरण है।
श्री तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के सिद्धांतों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए नौजवानों को समाजवादी युवजन सभा से जोड़कर श्रद्धेय नेता जी के बताएं मार्गों को आत्मसात कर पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा से काम करूंगा। मनोनयन के बाद समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी।