Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सवारियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

SV News

हाईवे पर भोर में बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा


प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया थाना क्षेत्र के रसार इलाके के समीप हाइवे पर सवारियों से भरी बस पलटने की खबर आ रही है। जिसमें आधा दर्जन लोगों का घायल होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

SV News

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के रसार इलाके के पास एक बस पलट गई जो सवारियों को लेकर आनंद विहार से बिहार जा रही थी जैसे ही वह रसार इलाके के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे आधा दर्जन सवारी घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम स्पष्ट नहीं हो सका था।

SV News

दिल्ली से झारखंड जा रही यात्रियों से भरी बस हंडिया थाना क्षेत्र के रसार बरौत में हाईवे पर पलट गई। बस में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इसमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा शनिवार को भोर में करीब साढ़े पांच बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। बस नंबर बीआर 06 पीडी 377 1 जो निरंजन सहाय दिल्ली से बिहार जा रही थी, जिसमें 70 यात्री सवार थे। हंडिया थाना क्षेत्र के रसार गांव के सामने हाईवे पर उर्मिला डिग्री कॉलेज के सामने आए दो मोटरसाइकिल सवारों को बचाने में बस पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटे आई हैं, जिसमें छह लोगों की हालत चिंताजनक है। घायल देवेंद्र विश्वकर्मा (35) पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम अहिरी, मिथिलेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अहिरी , वीरेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम रिखीपुर यह सभी थाना हंडिया के रहने वाले हैं जो बाइक पर सवार थे। बस में सवार संजय यादव (32) पुत्र महेंद्र यादव निवासी सौरभ नंदगंज जिला गाजीपुर, निरंजन साह पुत्र रामदेव निवासी ग्राम जगतपुर थाना डुमरिया जिला गया बिहार,.रोहित सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम मझगवां थाना जलालपुर जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए सीएचसी ऊपरदहां से स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad