Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: सिरफिरे ने दर्जनों गायों पर धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र के बैरगिया गांव में एक सिरफिरे ने दर्जनों गायों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी गायों को घायल कर दिया।जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने उक्त सिरफिरे को पकड़कर थाने ले गई। सूचना पर अधिकारी व डाक्टरों की टीम भी पहुंची है और गायों का इलाज जारी है।
 
SV News

मिली जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के सोनवे बैरगिया गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामू भारतीया नाम के एक सिरफिरे शख्स ने दर्जनों गायों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 


जानकारी पर अधिकारी व डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है और इलाज किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि गायों के प्रति सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाओं को गौशाला वाले अनदेखा कर रहे हैं। जिससे सरकार की व्यवस्था नाकाम साबित हो रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad