Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: खजाना खोदने आए तांत्रिक को ग्रामीणों ने दबोचा, और साथी फरार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात खजाना खोदने आए कुछ तांत्रिकों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। जिसमें मुख्य तांत्रिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और साथी तांत्रिक भाग गए। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

SV News

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा धनपालपुर गांव में गुरुवार की बात खजाना खोदने आए तांत्रिक तंत्र-मंत्र कर पूजा-पाठ कर गड्ढा खोद रहे थे कि ग्रामीण आहट सुन दौड़ पड़े और तांत्रिकों को दौड़ा लिया। जिसमें मुख्य तांत्रिक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और साथी भागने में सफल रहे। उक्त मामले से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad