Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गाजीपुर में बस में लगी भीषण आग, कई बरातियों की थम गईं सांसें; दर्दनाक मौत से कांप गई रुह

SV News

गाजीपुर (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोग झुलस गए हैं। जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में एक महिला व एक पुरुष बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बस में सवार लोग महाहर धाम जा रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से मिनी बस में आग गई। बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। 

SV News

बस में मऊ व गाजीपुर के कई लोग सवार थे। जिसमें हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोग झुलसे हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग इतनी भीषण लगी थी कि बुझाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था। आग की लपटें देख लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। बस में आग लगने के बाद कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बचे लोग रोते-बिलखते अपने लोगों को ढूंढते रहे। वहीं कई लोगों को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास हुई। एचटी तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है। घटना के बाद मंजर देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था, हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ईश्वर ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। शादी वाले घर में घटना को लेकर कोहराम मचा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे में घायल लोगों का निशुल्क और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad