Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान की प्रयागराज में हुई शुरुआत

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनता पार्टी गंगापार जिला कार्यालय सिविल लाइंस में जिलाध्यक्ष कविता पटेल के नेतृत्व में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिला प्रभारी उत्तर कुमार मौर्य, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक गुरूप्रसाद मौर्य एवं प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी एवं निर्मला पासवान सहित पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष कविता पटेल ने बताया कि चार दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत संकल्प पत्र अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचना है ताकि वे विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, आकांक्षाओं और विचारों को जानने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है। जिला प्रभारी उत्तर कुमार मौर्य ने बताया कि जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे। इसके अलावा मोबाइल में मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो एप के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। इस संकल्प पत्र के जरिए देश का हर वोटर अपने सुझाव दे सकता है। सांसद केशरी देवी पटेल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अपील करते कहा कि वह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के सुझाव भाजपा के पास पहुंच सकें। जिला प्रवासी प्रशांत केसरी ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। वहीं, एलईडी प्रचार वाहन चलाए जाएंगे, जिससे गांव-गांव में मोदी सरकार के विकास का संदेश प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनिरूद्ध पटेल, जिला महामंत्री मनोज निषाद, जिला मंत्री अमर जीत कुशवाहा, जिला मंत्री तुलसीराम सरोज, संतोष शुक्ला, महेश पांडेय, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मी कांत उपाध्याय, डी सी एफ चैयरमैन अजय पांडेय, देवेन्द्र गिरी, ओम प्रकाश गिरी, रीता पासवान,रूपम त्रिपाठी, संगीता पटेल, विष्णु देव, निमिष खत्री, उमेश तिवारी, शुशील त्रिपाठी, राजू शुक्ला, राजू पाल, आत्मधार दुबे, राहुल चौधरी,आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी ने किया।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad