Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा के दंपति की भदोही में रहस्यमय तरीके से हुई हत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले के यमुनानगर के दंपति की भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव में शनिवार की सुबह रक्तरंजित शव मिलते ही सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों गोवा रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तेदार (साढू) के घर दस्युपुर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह भी विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की। उसके बाद खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या कर ली। 
SV News

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के डिघिया मांडा निवासी राजेश निषाद (32) की शादी परवा मदरापुर निवासी सन्नो देवी (26) के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आजीविका की तलाश में गोवा चले गए और वहीं रहने लगे। बताया जा रहा है कि वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सन्नो चार दिन पहले अपने मायके पहुंची। उसके बाद अपनी बहन के घर दस्युपुर डीघ पहुंची। उसकी तलाश में राजेश भी अगले दिन अपने साढू के घर पहुंच गया। दस्युपुर में सन्नो की बहन सुधा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति और ससुर बाहर रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की रात एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर सुधा ने ऐतराज जताया और बोला कि इस तरह से लड़ाई-झगड़ा करना हो तो अपने घर चले जांए। उस समय मामला शांत हो गया। 
शनिवार की अल सुबह एक बार फिर पत्नी-पति के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने गले पर भी वार कर खुद की जान ले ली, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
सूचना मिलते ही सीओ प्रभात राय व स्थानीय पुलिस फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad