Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

 'कांग्रेस चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें...', कलबुर्गी में बोले पीएम मोदी

SV news


कुलबर्गी (SV News)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दक्षिण के दो राज्यों का दौरा किया। लोकसभा चुनावों में  370 सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। पहले पीएम मोदी ने तेलंगाना का दौरा किया। इसके बाद वह कर्नाटक पहुंचे। कर्नाटक के कलबुर्गी में उन्होंने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है - अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा, 'कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार।'

चाहे कितने भी कपड़े बदल ले

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है।

कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता

उन्होंने कहा कि एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्टाचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक को कांग्रेस ने अपना परिवार एटीएम बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटक की जनता की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।

स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग युवाओं से बड़े-बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए, लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं, स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे हैं। ये कांग्रेस ही है जो नौजवानों का हक मारने का पाप कर रही है। कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी सरकार के पास पैसे ही नहीं है...क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या?

भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जब हम कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं तो सुनते ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनिया भर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं।'

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad