Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पेड़ की डाली पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब के भीटा पर पेड़ की डाली पर फांसी के फंदे पर लटका एक युवक का शव पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस लिखापढ़ी कर शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नारी-बारी पुलिस चौकी अंतर्गत सुरवल साहनी गांव में स्थित तालाब के भीटा पर शीशम के पेड़ की डाली पर फांसी के फंदे पर लटका एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad