Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम जी की निशान शोभायात्रा

धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम जी की निशान शोभायात्रा

SV News

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विगत 16 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम जी, राजस्थान को निशान अर्पण करने के लिए प्रयागराज से श्रद्धालुओं का एक जत्था खाटू श्याम राजस्थान के लिए आज प्रस्थान कर रहा है जिसकी शोभायात्रा का नगर भ्रमण गुरुवार को खाटू श्याम मंदिर रामबाग से कोठा पारचा, बहादुरगंज, चमेली बाई धर्मशाला होते हुए रामबाग में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बाबा श्याम जी की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई, डीजे ढोल ताशे की धुन पर श्र‌द्धालु झूमते नाचते शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का स्वागत नगर भ्रमण के दौरान बहादुरगंज में राजेश सिंघानिया, मानसरोवर पर अनिल नारिया, चमेली बाई धर्मशाला पर सुरेन्द्र बंसल, प्रमोद बंसल, साउथ मलाका में विनोद अग्रवाल, श्याम मंदिर रामबाग पर योगेश गोयल द्वारा किया गया। शोभायात्रा हर वर्ग के लोगों ने बाबा श्याम की निशान ले के पदयात्रा की। 
निशान यात्रा श्री श्याम सेवा ट्रस्ट वा श्याम मंडल के तत्वाधान में आयोजित हुई। शोभायात्रा में मनीष रुंगटा, विजय कान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल वेद प्रकाश जी गोयल, गौपाल जी अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, अनिल नर्सारिया, ॐ प्रकाश अग्रवाल, मनोज देवडा, सुरेंद्र बंसल, सुनील सराफ, गौरव खेमका, आशीष अग्रवाल आदि बहुत सारे श्र‌द्धालु उपस्थित हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad