Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

फांसी पर लटका मिला किशोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ के देवरी बेनी (डांड़ी का पुरवा) गांव में कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शिवलाल प्रजापति ने बताया कि उनका पुत्र प्रीतम उर्फ साजन प्रजापति गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह मजदूरी करने गए और पत्नी खेत में काम करने गईं थीं। दोपहर लगभग दो बजे जब घर वापस आए तो कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो बेटा साड़ी के फंदे में लटक रहा था।

परिजनों ने घटना की जानकारी शंकरगढ़ पुलिस को दी तो थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। फिर घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं खोजी कुत्ता की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। शिवलाल के एक बेटा और एक बेटी और हैं। बेटी प्रीति (12) बेटे प्रियांश (8) का रो-रोकर हाल खराब है।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व बालक की चाची उषा पत्नी जोसू ने भी इसी स्थान पर फांसी लगा ली थी, जिसकी शादी को महज एक वर्ष ही हुआ था। चाची के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जोसू अभी जेल में ही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad