Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दिनदहाड़े महिला से एक लाख रुपए की लूट, मचा हड़कंप

SV News

बैंक से रुपए निकालकर आटो रिक्शा के लिए चौराहे पर खड़ी थी महिला, बैग लेकर भाग गए बाइक सवार लूटेरे

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह चौराहे के पास एक महिला से दिन-दहाड़े एक लाख रुपए की लूट हो गई। बाइक सवार दो लूटेरे रुपयों वाला बैग लेकर भाग निकले। मंगलवार दोपहर महिला बैंक से पैसे निकालकर चौराहे पर खड़ी होकर आटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो लूटेरे आए और महिला का रुपयों वाला बैग छीनकर भाग गए। लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और विभिन्न बिन्दुओं पर छानबीन में जुट गई। 


मामले में एसपी मिर्जापुर अभिनन्दन का कहना है कि मंगलवार को थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत चील्ह तिराहे के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा से एक महिला द्वारा अपने खाते से एक लाख रुपए आहरित कर सड़क के किनारे खड़े होकर ऑटो रिक्शा की प्रतीक्षा की जा रही थी, कि इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैसा रखा हुआ बैग छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारीगण व थाना चील्ह पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जांच एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी हैं। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है जोकि पारिवारीक विवाद सम्बन्धित लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad