Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए अभिषेक कान्हा

SV News

हंडिया, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। विधानसभा क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी अभिषेक यादव कान्हा को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जिससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। 
पदाधिकारियों के विस्तार के क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने मनोनयन पत्र सौंपकर जिम्मेदारी दी। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अभिषेक यादव कान्हा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे। अभिषेक ने आगे कहा कि वह अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। क्षेत्रीय सपाईयों ने सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से बधाई दी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad