Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

गजब.. गन्ने टोल प्लाजा पर चल रहा था गड़बड़ घोटाला, अधिकारियों ने पकड़ा

SV News

टोल प्लाजा पर लगा धर्म कांटे से 2250 किलोग्राम की हो रही थी अवैध वसूली

सालों से चल रहे घोटाले में राजस्व के साथ-साथ वाहन मालिकों को लगा चूना

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बारा थाना क्षेत्र के गन्ने टोल प्लाजा पर अनियमितता, मारपीट एवं अवैध वसूली चरम पर है। उक्त टोल प्लाजा आए दिन सुर्खियों में रहता है। कभी-कभी तो टोल कर्मी वाहन चालकों से मनमाना रुपए वसूलते हैं तो कभी-कभी मारपीट कर लेते हैं। स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। 
गन्ने टोल प्लाजा पर गड़बड़ घोटाला चल रहा था। सोमवार को विधिक माप विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया। जिसमें टोल प्लाजा पर लगा धर्म कांटे से 2250 किलोग्राम ज्यादा की अवैध वसूली हो रही थी। सालों से चल रहे घोटाले में राजस्व के साथ-साथ वाहन मालिकों को चूना लग रहा था। सोमवार को विधिक माप विभाग के द्वारा बारा थाना क्षेत्र में बने गन्ने हर्रो टोल प्लाजा कांटे की शिकायत पर टीम पहुंची। जिस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत लगभग 2250 किलोग्राम उक्त धर्म कांटा अमानक है। धर्म कांटा सही तौल नहीं दे रहा है। अधिकारियों द्वारा सत्यापन करने के बाद ही धर्म कांटा प्रयोग में लाया जाएगा। इससे साफ जाहिर होता है कि इस टोल संचालक द्वारा काफी दिनों से इसी तरीके से अवैध कार्य किया जा रहा था। उक्त जिम्मेदार टोल कर्मी वाहन मालिकों व सरकार को काफी दिनों से चूना लगाते रहे और काफी नुकसान पहुंचाते रहे है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad