Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नगर के फोर्ट रोड चौराहे पर ढिसुम-ढिसुम

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर में बीच सड़क पर दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। यहां तक कि दोनों युवक बीच सड़क पर ही एक दुसरे को पटककर मारने पीटने लगे। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दारागंज थाना क्षेत्र के शहर के फ्लाईओवर के नीचे गीता निकेतन के बगल पेट्रोल पंप के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स, दूसरे को सड़क पर दबोचे नजर आ रहा है। फिर वो उसे मुक्का मारने लगता है। मगर दूसरा शख्स भी उसे पटकने की कोशिश कर रहा है। एक युवक सफेद शर्ट और काला पैंट पहने हुए है और दुसरा युवक बिना कपड़ों के सिर्फ ग्रे कलर पैंट पहना हुआ है। दोनों बीच सड़क पर जमकर मारपीट कर रहे हैं। जिससे हड़कंप मच गया। तभी दो सिपाही पंहुचते हैं और दोनों को अलग कर ले गए। 

बताया जा रहा है कि प्रयागराज के फोर्ट रोड चौराहे पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दो पुलिस वाले आये बड़ी मुश्किल से लड़ रहे दोनो को पकड़ कर अलग किया और ले गए। फ्लाई ओवर के नीचे गीता निकेतन के बगल पेट्रोल पंप के सामने लड़ाई हो रही थी। जिसमें एक युवक लहुलूहान हो गया था। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चेतावनी - वीडियो मे अपशब्दों का प्रयोग है इसलिए वॉल्यूम कम कर के। देखें


إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad