Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बाइक रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोमवार को शहर के मम्फोर्डगंज चौराहे से स्वीप कार्यक्रम के तहत बाइक रैली को डीएम नवनीत सिंह चहल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सीडीओ गौरव कुमार भी मौजूद रहे। 

बता दें कि स्वीप कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत जनपद प्रयागराज में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे से एक बाइक रैली का आयोजन प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र भारत स्काउट गाइड मम्फोर्डगंज प्रयागराज से प्रारंभ होकर हेलीकॉप्टर चौराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज तक किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मंफोर्डगंज से कंपनी बाग तक भारत स्काउट एवम गाइड की बाइक रैली संपन्न हुई। इस दौरान सीडीओ गौरव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad