Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

उसकी मामला: पीड़ित परिवार से मिले विहिप अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय, बंधाया ढांढस

SV News

अधिकारियों से मिलकर विहिप पदाधिकारियों ने की उचित न्याय की मांग

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के उसकी गांव में बीते 26 मार्च को दो समुदायों में हुए बवाल में एक गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें भारी तनाव के बीच पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

SV News

वहीं सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने कई पदाधिकारियों के साथ उसकी गांव पहुंचे और पीड़ित से मिलकर परिवार को ढांढस बंधाया और तहसील प्रशासन से उचित कार्रवाई करवाने में मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट रहा। विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने तहसील प्रशासन से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता से भी मिलकर मामले में चर्चा किया।

SV News

इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार उपाध्यक्ष, महामंत्री रवि तिवारी व बजरंग दल के संयोजक, प्रांत के कई पदाधिकारी सदस्य सहित चौकी प्रभारी मेजारोड अरविन्द सोनकर सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad