मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। इलाहाबाद लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला बुके व अंगवस्त्र से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम संगठन द्वारा निर्धारित स्थान डीजीएस गेस्ट हाऊस मेजारोड में किया गया। इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी द्वारा संगठन कार्यकर्ता का परिचय किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मेजा नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने कहा कि हम सबके प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी का पूरा परिवार ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर बड़े पदों पर जनता की सेवा किए हैं और आज हम सब के लिए गौरव की बात है कि, हम सभी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमारे बीच में लोकसभा प्रत्याशी बनकर आए हैं। ऐसे प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, का मूल्य उद्देश्य को पूरा करें।
वहीं भाजपा जिला प्रभारी यमुनापार सुशील त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर समय में ऊर्जावान कार्यकर्ता रूप में पार्टी के लिए कार्य किए हैं। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य से कार्य करें। लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा की चुनाव आप सभी कमल का फूल और मोदी जी के लिए लड़ रहे हैं, हम आपके लिए सिर्फ़ एक चेहरा हूं। चुनाव तो आप सभी को लड़ना है। ऐसे अतुलनीय मेजा के स्वागत से गदगद हूँ। भारतीय जनता पार्टी केवल विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है जो कहती है उसे पूरा करती है। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति विश्व में अपनी लोहा मनवा रही है। यह सब अगर हो पाया है तो भाजपा के प्रति जनता का विश्वास। विपक्ष दलों के पास कोई अगुवा नही है। हम सभी मोदी जी के परिवार हैं और इस परिवार का कुशल नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वह भी सेवक के रुप। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने कहा की हम सभी को अंधभक्त बनना है क्योंकि इस भक्ति से देश का विकास बहुत तेजी से हुआ है। ऐसी अंध भक्ती सभी को करना चाहिए। जिससे देश का विकास हो। मंच का संचालन मेजा विधानसभा के संयोजक विक्रमादित्य मौर्य ने की। भाजपा नेता राजीव मणिनाथ तिवारी ने श्रीराम भगवान की मूर्ति भेंटकर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मेज़ा रायचंद दुबे, और पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, जयशंकर पांडे, प्रेमशंकर शुक्ला मुन्नन शुक्ला, इंद्रदेव शुक्ला, मांडवी शरण द्विवेदी, विभव नाथ भारती, कृष्णदास गुप्ता, राजेश पांडे, अभिषेक तिवारी टिंकू, अशोक सिंह, अरुण कुमार सिंह, सुधाकर पांडे, लखन केशरी, आमिर टंकी, जय सिंह पटेल, डॉ भागवत पांडे, हृदयेश मिश्रा, डॉक्टर अमरेश तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, राजीव तिवारी, नीरज द्विवेदी, जिले के पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।