मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। रामनगर से एक मानसिक रूप से परेशान महिला लापता हो गई। परिजन संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारों के यहां खोजबीन किए लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर (शिव वंश राय का पूरा) गांव निवासी मुन्नूलाल यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू संजू देवी पत्नी मनीष कुमार यादव जो काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। वह शुक्रवार को घर से कहीं लापता हो गई। शाम से परिजन खोजबीन में जुटे रहे। शनिवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।