प्रयागराज (राजेश सिंह)। फूलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ बुधवार को जार्ज टाउन क्लब में किया गया। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यालय का शुभारंभ हुआ। प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने सपत्नीक कार्यालय का पूजन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवीण पटेल ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ता है और भाजपा आज अपने कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंची है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कृतसंकल्पित है।
फूलपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक
केंद्रीय कार्यालय के शुभारंभ के पहले ही दिन कार्यालय में फूलपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न महत्पूर्ण बिंदुओं पर चिंतन मंथन कर रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी फूलपुर लोकसभा बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जिन कार्यकर्ताओं को जो भी महतवपूर्ण जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं एवं आपसी संवाद कायम रखें। नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं विश्व के सर्वोच्च नेताओं में से एक हैं। चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं और अब पूरी ताकत से लग जाना है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि संचालन समिति का कार्य काफी महत्वपूर्ण है इसलिए इसमें शामिल किए गए लोग पूरी तत्परता से काम को अंजाम दें। विधायक एवं संयोजक फूलपुर लोकसभा गुरु प्रसाद मौर्य ने संचालन किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, अनुज सिंह परिहार, संजय गुप्ता, राकेश भारती, नटवर लाल, श्यामचंद्र हेला, ऋषभ महाजन, नीरज पांडेय, प्रशांत शुक्ला, आनंद जायसवाल, शशि वाष्णेय, अर्चना शुक्ला, चंद्रा अहलूवालिया, प्रियंका पाराशर, प्रशांत केसरी, राजेश पटेल, आशीष केसरवानी,आनंद वैश्य सुदर्शन, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र आदि उपस्थित रहे।