Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में महिला सिपाही समेत दो सिपाहियों ने की आत्महत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में एक महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। दोनों एक ही लाज में रहते थे। दोनों ने फंदे से लटककर जान दी है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र के मिन्हाजपुर मुहल्ला में दो सिपाहियों ने आत्महत्या कर ली है। सीओ पेशी कार्यालय में तैनात सिपाही राजेश कुमार व संगम क्षेत्र के पर्यटन थाना में तैनात सिपाही प्रिया दोनों शाहा नामक व्यक्ति के लाज में रहते थे। लाज में दोनों का कमरा एक था। मंगलवार की देर शाम दोनों ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। प्रिया कानपुर व राजेश मूलरूप से मथुरा निवासी थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad