Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: अनियंत्रित डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ौरा गांव में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसीपी बारा और शंकरगढ़ थाना प्रभारी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

SV News

कपड़ौरा ग्राम पंचायत के बारामासी गांव निवासी मेवालाल आदिवासी का पुत्र विजय बहादुर (28) गांव में ही अपने खेत में काम कर रहा था। प्यास लगने पर वह सड़क के किनारे लगे हैंडंप पर पानी पीने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और शव रखकर शंकरगढ़-नारीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया।
खबर पाकर एसीपी बारा संतलाल सरोज, थाना प्रभारी ओम प्रकाश बड़ी संख्या में फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। विजय बहादुर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चक्काजाम करीब तीन घंटे तक चला। घटना सुबह नौ बजे हुई। करीब बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार बारा गणेश सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण सड़क से हट गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।‌ घटना सुबह नौ बजे के करीब हुई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने के कारण आवागमन ठप हो गया। करीब तीन घंटे के बाद आवागमन बहाल हुआ।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad