Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: टोल प्लाजा पर विवाद के बाद हाथापाई, मारपीट का वीडियो वायरल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सोरांव थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव की गाड़ी को पास न करने पर ग्रामीण नाराज हो गए। विवाद बढ़ा और दो पक्षों के बीच हाथापाई हुई। पुराने कर्मचारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोरांव थाना क्षेत्र के अंधियारी टोल प्लाजा पर आए दिन निजम बदलते रहता है। इन दिनों पंकज दुबे टोल प्लाजा के प्रबंधक हैं। उनके चार्ज संभालने के बाद टोल बूथ पर आएदिन विवाद होता है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अंधियारी गांव की ही एक गाड़ी बूथ से पार हो रही थी। टोलकर्मी ने टैक्स मांगा तो वाहन स्वामी लोकल का हवाला देकर टोल टैक्स देने से इंकार कर दिया।
इसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो हाथापाई की नौबत आ गई। हालांकि पुराने कर्मचारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। टो प्रबंधक ने बताया कि इनोवा गाड़ी से आए थे बिना टोल दिए जाना चाह रहे थे। किसी के लिए टोल टैक्स में छूट नहीं है, लोकल का पास बनवाकर जितना चाहें उतनी चक्कर जाएं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad