Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: शादी में गए युवक का असलहे के बल पर अपहरण, मची अफरा-तफरी

SV News
असलहा सांकेतिक फोटो 

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के थरवई के गारापुर गांव में शुक्रवार रात बरात में गए 35 वर्षीय लालमणि पटेल को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। कुछ लोगों ने पीछा किया तो अपहरणकर्ताओं ने तमंचे से फायरिंग की। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन तो वहां से दो खोखे बरामद हुए।
लालमणि के अगवा होने से पूरा परिवार परेशान है। कहा जा रहा है कि होली के दिन साउंड बजाने को लेकर लालमणि का अपने कुछ पड़ोसियों ने विवाद हुआ था। शुक्रवार रात वह भी बरात में गए थे, जिसके आधार पर उनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। किसान के घरवालों ने कुछ लोगों पर नामजद आरोप भी लगाया है। कहा जा रहा है कि बरात के दौरान भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद असलहे के बल पर लालमणि का अपहरण कर लिया गया। उसका मोबाइल बंद होने से स्वजन परेशान हैं। पुलिस और एसओजी की टीम अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी अगवा हुए युवक की सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad