Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शक्तिपीठ माँ ऐन्द्री धाम में सहस्र चण्डी महायज्ञ 9 अप्रैल से

SV News

हनुमानगंज, प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयाग पंचकोसी परिक्रमा के अन्तर्गत महर्षि दुर्वासा की अधिष्ठात्री देवी माँ ऐन्द्री धाम पर सहस्र चण्डी महायज्ञ का शुभारंभ वासंतिक नवरात्र के साथ प्रारंभ होगा। 
शक्तिपीठ माँ ऐन्द्री देवी धाम संस्थान द्वारा वर्ष 1994 से लगातार वासंतिक नवरात्र में यज्ञ का आयोजन कराया जाता हैं। इस वर्ष संस्थान द्वारा 34 वें यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। शक्तिपीठ माँ ऐन्द्री धाम पर इस वर्ष तीसरा विशाल सहस्र चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया गया हैं। यज्ञ के यजमान के रूप में सुभाषचंद्र त्रिपाठी सपत्नीक होगें। संस्थान के कोषाध्यक्ष लालजी तिवारी ने बताया कि उक्त यज्ञ में लगभग बीस लाख रुपये खर्च होने की सम्भावना हैं जो क्षेत्रीय जनमानस और माँ के भक्तों के माध्यम से एकत्र होगा। उक्त यज्ञ में 80 याज्ञिक विद्वानों द्वारा दुर्गा सप्तशती का ससम्पुट पाठ किया जायेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad