Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पशु तस्करों की गिरफ्तारी व कार्रवाई को लेकर एसीपी से मिले विहिप अध्यक्ष

SV News

दो और आरोपियों की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग

मेजा, प्रयागराज (राजेश गौड़ 'बाबा'/श्रीकान्त यादव)। पिछले दिनों कोरांव के शिकरो गोशाला से पशु तस्करी कर ले जा रहे तस्करों की पिकअप वाहन नहर में पलट गई थी। जिसमें सात गौवंशों की मौत हो गई थी। वहीं छानबीन में जुटी पुलिस ने गुरुवार को कोरांव के शिकरो गोशाला से पशु तस्करी करने वालों का भंडाफोड़ किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर पशु तस्करों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी को लेकर मांग की है। बता दें कि पुलिस ने मामले में दो तस्करों अखिलेश तिवारी पुत्र चंद्रमा तिवारी निवासी लखापुर थाना अलीनगर जिला चंदौली व आफाक पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी सिमरिया थाना कोरांव को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। 
शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने सहायक पुलिस आयुक्त मेजा रवि कुमार गुप्ता से मिलकर पशु तस्करी में शामिल अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चार टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 
वहीं विश्व हिन्दू परिषद के यमुनापार जिलाध्यक्ष ईंजी नित्यानंद उपाध्याय ने बताया कि पशु तस्करों के इस कृत्य पर उन्हें सजा दी जानी चाहिए। ऐसे क्रूर व्यक्ति पशुओं को क्रूरता पुर्वक लादकर ले जा कर घोर अपराध कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विहिप के पदाधिकारी आवाज उठाकर ऐसे कृत्य पर रोक लगाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad