Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दरोगा प्रेमी के प्यार में दीवानी दुल्हन ने मंडप में शादी से किया इंकार, वापस लौटी बरात

SV News
दुल्हन सांकेतिक फोटो 

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। फतनपुर थाना क्षेत्र के हरिपालमऊ से गाजे-बाजे के साथ विवाह करने गए बरातियों व दूल्हे को तकरार के बीच बिना शादी के लौटना पड़ा। शादी के मंडप में इनकार करने वाली दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा को लेकर दूसरे दिन दूल्हे के घर आ धमकी। हंगामे के बीच पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां कई घंटे की बातचीत के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला।
हरिपालमऊ निवासी लालजी गौतम ने अपने बेटे मंगेश गौतम का विवाह प्रयागराज जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय भरत गांव में तय किया था। शनिवार को धूमधाम से बरात लेकर मंगेश दुल्हन के घर पहुंचा। द्वार पूजा के बाद देर रात शादी के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा। इस बीच मंडप में पहुंची दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे खलबली मच गई। हर कोई अचानक बदला माजरा समझना चाहता था। बरातियों के अनुसार दुल्हन का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव के एक उपनिरीक्षक से चल रहा था। जिसकी वाराणसी में तैनाती है। वह शादी में मौजूद भी था। इसे लेकर काफी देर तक वर और कन्या पक्ष के बीच गहमागहमी माहौल में नोकझोंक होती रही। इसके बाद भी शादी की बात न बनी तो रात में ही दूल्हा बरातियों के साथ घर लौट आया। खास बात यह रही कि रविवार की सुबह दुल्हन अपने प्रेमी दरोगा संग दूल्हे के घर आ धमकी। वह मंगेश से शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह दोबारा बरात लेकर चलने की बात कहने लगी। प्रेमी दरोगा ने भी दूल्हे के परिजनों पर वर्दी को रौब दिखाते हुए बरात फिर से ले चलने को कहा। मामला संज्ञान में आने पर फतनपुर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां काफी देर तक उनके बीच पंचायत चलती रही। बाद में प्रेमी दरोगा के साथ युवती अपने घर लौट गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad