Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आने से तीन गायों की मौत, युवक की हालत गंभीर

SV News

गायों को कुचलते हुए घर में घुसी मैजिक, मचा हड़कंप

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रामभवन चौराहा नारी-बारी रोड पर हादसा हो गया। जिसमें अनियंत्रित मैजिक वाहन की चपेट में आने से तीन गायों की दबकर मौत हो गई। चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के नारी-बारी रोड पर रामभवन चौराहा के पास एक अनियंत्रित मैजिक वाहन ने तीन गायों कुचलते हुए एक घर में जा घुसी। जिसे घर में रहे सुखलाल हेला (32) गंभीर रूप से घायल हो गया।

SV News

अगल-बगल के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मैजिक वाहन चालक मौका देख भागने में सफल रहा। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले में लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad