Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

'वाहन जुलूस के बाद नहीं दिए पेट्रोल के पैसे' बसपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर लगाया आरोप

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नामांकन करने के बाद कार्यालय पहुंचे तो उनके साथ कार्यकर्ता भी थे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में तेल भरने का पैसा मांगा। ना मिलने पर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी मनीष कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। उनके नामांकन में काफी संख्या में वाहन जुलूस में आए थे। नामांकन के बाद सभी कार्यकर्ता उनके कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में भराए गए तेल का पैसा मांगा। पैसा ना मिलने पर कई कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad