Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सीपी साहब.. प्रयागराज पुलिस का गजब कारनामा, लूट की फरियाद लेकर गए युवक को कूटा

SV News

रिपोर्ट लिखना तो दूर, दो दिन थाने में बैठाकर फरियादी की कुटाई - सूत्र

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के कोरांव थाने से पुलिस का एक ग़ज़ब कारनामा सामने आया है। लूट की फरियाद लेकर गए युवक की रिपोर्ट न लिखकर दो दिन थाने में बैठाकर फरियादी युवक की कुटाई की गई। पुलिस को लूट की घटना संदिग्ध लगी। सूत्रों की मानें तो युवक के परिजन भी थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनके साथ भी अभद्रता की। मामले में पुलिस ने पुलिस ने ग़ज़ब खेल खेला की पिटाई से युवक अस्पताल में भर्ती है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव में तैनात एएनएम संतरा सिंह का बेटा विवेक सिंह समूह का काम देखता है और वह समूह बैंक से संबंधित वसूली करने मेजा थाना क्षेत्र के लक्षन का पूरा गांव गया हुआ था। वहां से वापसी के दौरान कोरांव थाना क्षेत्र के पसना नहर की पुलिया के पास गुरुवार की शाम उसके साथ लूट की घटना हो गई। वह कोरांव थाने में फरियाद लेकर गया तो कोरांव पुलिस को लूट की घटना संदिग्ध लगी और लूट का फरियाद सुन पुलिस आग बबूला हो गई और फरियादी युवक विवेक को बैठा लिया गया। सूत्रों की मानें तो युवक की रिपोर्ट न लिखकर बल्कि पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। विवेक के परिजन थाने में पुंछने गए कि उसे क्यों बैठाया गया है तो उनके साथ भी पुलिस ने अभद्रता की। मामले में पुलिस ने उल्टा परिजनों पर ही आरोप लगा दिया कि वह लोग पुलिस से मारपीट किए और पुलिस की वर्दी फाड़ दी। मामले में पुलिस की भूमिका संदेहास्पद है। आखिर पुलिस ने उसका रिपोर्ट लिखने के बजाय उसके साथ ऐसा क्यों किया। यह जांच का विषय है। जांच का विषय यह भी है कि आखिर युवक के साथ लूट हुई थी या नहीं यह भी जांच का विषय है। युवक लूट की सूचना लेकर गया था तो पुलिस को छानबीन करनी चाहिए। छानबीन न कर पुलिस ने ऐसी कहानी रची जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और मामला संदिग्ध है और जांच का विषय है। फिलहाल सूरज वार्ता लूट की पुष्टि नहीं करता है। यह पुलिसिया जांच का विषय है। मामले में थाना प्रभारी कोरांव राकेश भारती से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad