Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: जमीन पर कब्जे को लेकर बमबाजी और फायरिंग, मचा हड़कंप

SV News

12 साल का बच्‍चा हुआ घायल

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर स्थित ईश्वर शरण डिग्री कालेज के पास शनिवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुट भिड़ गए। बीच सड़क उनके बीच बमबाजी, फायरिंग हुई। इसमें तीन राहगीर घायल हो गए, जिसमें 12 वर्षीय बालक भी शामिल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ईश्वर शरण डिग्री कालेज के पास एक लाज है। बगल में एक छात्रावास भी है। इसकी जमीन व कमरे पर कब्जे को लेकर लंबे समय से दो गुटों में तनातनी चल रही थी। शनिवार रात ईश्वर शरण डिग्री कालेज के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई।
बमबाजी के साथ ही फायरिंग होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। तीन लोग लहूलुहान हो गए, जिसमें राज प्रजापति गोली लगने से जख्मी हो गया। जबकि ओम गायत्री नगर निवासी 70 वर्षीय रामआसरे ओझा के पैर व उनके 12 वर्षीय पोते विनायक के सीने में छर्रा लग गया।
वह पोते के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। बमबाजी व फायरिंग के दौरान वह बाइक लेकर गिर गए थे। घटना की सूचना पाकर कर्नलगंज, शिवकुटी व जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां राज की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि जौनपुर का रहने वाला राज यहां बोतल बंद पानी बेचने का काम करता है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि घटना के बाद दो गुटों में शामिल हमलावर लाज व छात्रावास की तरफ भागे हैं, जिस पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। संदेह के आधार पर दो को पकड़ा गया।
इंस्पेक्टर कर्नलगंज पीके सिंह का कहना है कि चार को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक-एक बिंदु की जांच हो रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad