Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: मार्निंग वॉक के दौरान कक्षा छह के छात्र को पिकअप ने रौंदा, हुई मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव निवासी शफीक के पुत्र शकील (13) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह सात बजे घर से मार्निंग वाक पर निकला था। दोनैया चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप उसे रौंदते हुए चली गई। हादसे में शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। शकील कक्षा छह में पढ़ता था। दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद परिजन बदहवास हो गए हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad