Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बस और डीसीएम की टक्कर में एक की मौत, 25 घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे टूरिस्ट बस और डीसीएम की हुई आमने सामने भिड़ंत में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल पास से सीएचसी हंडिया में भर्ती कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार हंडिया और बरौत के बीच हाईवे पर बने ओवर ब्रिज के ज्वाइंट में गड़बड़ी आ जाने के कारण आवागमन वन वे कर दिया गया है। इसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जब से ब्रिज का निर्माण हुआ है तब से किसी न किसी ब्रिज की मरम्मत चल ही रही है। इसकी वजह से एक लेन से ही दोनों तरफ की गाड़ियां गुजरती हैं। इसके चलते इस इलाके में हादसे होना सामान्य बात हो गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات

Top Post Ad